फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   You can apply for recruitment in Indian Air Force till 6 February

Panchkula News: भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 20 Jan 2024 03:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
You can apply for recruitment in Indian Air Force till 6 February
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। ऑफिसर वन एयरमैन सलेक्शन सेंटर अंबाला ने बताया कि भारत सरकार की अग्निवीर योजना के तहत भारतीय वायु सेना में अग्निवीर पदों (लड़के और लड़कियों) के लिए भर्ती शुरू हो गई है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 6 फरवरी तक फाॅर्म से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले युवाओं की आयु 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 (दोनों दिन शामिल) के बीच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास या इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
इसके अलावा नाॅन मेडिकल स्ट्रीम के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं और अंग्रेजी में न्यूनतम 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। इन पदों पर अभ्यार्थियों की भर्ती परीक्षाएं 17 मार्च 2024 से शुरू होगी। इन पदों के लिए सिर्फ अविवाहित लड़के-लड़कियां ही आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और नियुक्ति अवधि चार साल की होगी। हर साल 10 फीसदी प्रमोशन और सेवानिवृति के बाद सेवा निधि पैकेज के रूप में 10 लाख 4 हजार रुपये दिए जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों का कद 152.5 सेमी और महिला उम्मीदवारों के लिए 152 सेमी होना चाहिए। उम्मीदवार चिकित्सा मानदंड पात्रता, नौकरी विवरण के लिए https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


भर्ती के लिए इस तरह करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार https://agnipathvayu.cdac.in पर लाॅगइन करें। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान 10वीं, 12वीं और उच्च शिक्षा के सर्टिफिकेट अपलोड करें। पासपोर्ट साइज तस्वीर अपलोड करें और इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर दिसंबर 2023 से पहले की न हो। बाएं हाथ के अंगूठे के निशान और सिग्नेचर की तस्वीरें अपलोड करें। उम्मीदवार के माता-पिता या के सिग्नेचर की तस्वीरें अपलोड करें। इन पदों पर आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क और पंजीकरण शुल्क कुल 550+जीएसटी है। पेमेंट डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed