{"_id":"687e9e67f9fe75041e06d7cc","slug":"you-can-apply-for-ignous-july-session-till-31-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-18435-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इग्नू के जुलाई सत्र के लिए 31 तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इग्नू के जुलाई सत्र के लिए 31 तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
पंचकूला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू ) ने जुलाई-2025 सत्र में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। इस तिथि तक विद्यार्थी सभी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड और ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कोर्सों में दाखिले के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि नामांकन से पहले किसी भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) या ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र को एबीसी आईडी के माध्यम से एक डीईबी आईडी बनाना जरूरी है। नए खुले पेज पर नए पंजीकरण पर क्लिक कर जानकारी दर्ज करें और क्षेत्रीय केंद्र पचंकूला का कोड डालें। पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें। निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
उन्होंने बताया कि इग्नू 300 से अधिक कोर्सों के लिए नामांकन कर रहा है। इसमें 48 अंडर ग्रेजुएट, 75 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के अलावा पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस या एप्रिसिएशन कोर्स भी शामिल हैं। बी कीपिंग, ऑर्गेनिक फार्मिंग जैसे विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा बीए, बीकॉम, बीबीए, एमएससी इन साइंस, लाइब्रेरी साइंस, कम्युनिटी डेवलपमेंट, एनालिटिकल केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, एमए इन एंथ्रोपोलॉजी, और जनसंचार जैसे कई विषयों में एक वर्षीय डिप्लोमा भी उपलब्ध है।