फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yoga volunteers will appoint in rural gymnasiums of haryana

फैसलाः हरियाणा की ग्रामीण व्यायामशालाओं में लगाए जाएंगे योग वॉलंटियर, शैक्षणिक योग्यता तय

Mon, 22 Jun 2020 01:13 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Yoga volunteers will appoint in rural gymnasiums of haryana
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा सरकार ने योग को हर व्यक्ति की जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रदेश की ग्रामीण व्यायामशालाओं में योग वॉलंटियर लगाने का निर्णय लिया है। ये योग वॉलंटियर जिला परिषदों के माध्यम से लगाए जाएंगे। उसी गांव या आसपास के गांव के युवाओं को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा भी मौजूद थे।
विज्ञापन



बैठक में हरियाणा योग परिषद के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने राज्य में चलाई जा रही योग गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि इन योग वॉलंटियर्स की आयु-सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच तथा शैक्षणिक योग्यता हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड या सीबीएसई से 10+2 पास होगी। इनके पास राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 16 संस्थानों में से किसी एक से योग में लेवल-1 या इसके समकक्ष कोर्स या किसी विश्वविद्यालय से एक वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
विज्ञापन


इन योग वॉलंटियर्स को हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय, दुधौला, पलवल से नेचुरोपैथी या फिजियोथैरेपी में 3-3 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स भी करवाया जाएगा। जिससे योग एवं व्यायामशालाओं में सुबह-शाम 2-2 घंटे योग सिखाने के बाद इनसे आयुष विभाग द्वारा बनाए जा रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयुष सहायक के रूप में काम लिया जा सके। इनसे आठ घंटे की ड्यूटी ली जाएगी और शुरू में 11 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इन योग वॉलंटियर्स के कामकाज की निगरानी के लिए नियमित भर्ती होने तक हर जिले में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत आयुष कोच भी लगाए जाएंगे। इनके लिए शैक्षणिक योग्यता वही रहेगी, जो खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा योगा कोच के लिए निर्धारित की गई है।


सीएम ने जानी व्यायामशालाओं के निर्माण की गति
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई जा रही योग एवं व्यायामशालाओं के कार्य में तेजी लाई जाए। सीएम को यह बताया गया कि पहले चरण में ऐसी 1000 व्यायामशालाओं के निर्माण का कार्य जारी है। इनमें से 599 का काम पूरा हो चुका है। करीब 150 का कार्य अंतिम चरण में है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed