{"_id":"68557d9dd5b3ff6669028c32","slug":"yoga-camps-will-be-organized-at-various-places-in-patiala-district-rajinder-singh-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-8467-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला ज़िले में विभिन्न स्थानों पर लगेंगे योग शिविर : रजिंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला ज़िले में विभिन्न स्थानों पर लगेंगे योग शिविर : रजिंदर सिंह
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजना सीएम दी योगशाला के तहत शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे राज्य में मनाया जाएगा। पटियाला में यह आयोजन जिला प्रशासन और आयुर्वेद निदेशालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जिले में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। पार्कों, स्कूलों और ज़िले के सभी ब्लॉकों में योग प्रदर्शन और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम दी योगशाला के जिला समन्वयक रजिंदर सिंह ने बताया कि पटियाला ज़िले में विभिन्न स्थानों पर सुबह 6 बजे सामूहिक योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनका संचालन सैकड़ों प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा। इन शिविरों में आम नागरिक, विद्यार्थी, स्वास्थ्य कर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सामाजिक संस्थाएं भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि हजारों लोग सीएम दी योगशाला योजना के तहत पहले से ही टोल-फ्री नंबर 7669400500 या वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करवा कर मुफ्त योग कक्षाओं का लाभ ले रहे हैं। मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को सुबह 6 बजे थापर यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में योग प्रेमी, विद्यार्थी, जिला प्रशासन के अधिकारी, योग प्रशिक्षक और आम नागरिक भाग लेंगे। इसके अलावा पटियाला के हर ब्लॉक में भी योग शिविर लगाए जाएंगे। ये आयोजन बीडीपीओ कार्यालयों और प्रशासनिक टीमों के सहयोग से कराए जा रहे हैं। योग दिवस के अवसर पर समाना में अग्रवाल गोशाला पार्क, पातड़ां में मॉडल टाउन पार्क (वार्ड नंबर 6), नाभा में अग्रसेन पार्क और लछमन नगर, सनौर में शहीद ऊधम सिंह पार्क, राजपुरा में शहीद भगत सिंह पार्क, घनौर में आत्मराज जैन स्कूल और ओल्ड एज होम, साथ ही भादसों, शुत्राणा और घग्गा में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रजिंदर सिंह ने ज़िले के सभी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीएम दी योगशाला का उद्देश्य केवल योग सिखाना नहीं है, बल्कि हर नागरिक को एक स्वस्थ पंजाब की दिशा में प्रेरित करना है।