फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   YMCA defeated YECC by eight wickets in the Under-19 cricket tournament.

Panchkula News: अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईएमसीए ने वाईईसीसी को आठ विकेट से हराया

Wed, 28 Oct 2026 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
YMCA defeated YECC by eight wickets in the Under-19 cricket tournament.
पंचकूला। अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईएमसीए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईईसीसी को आठ विकेट से हरा दिया। मुकाबले में सुखदीप को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर वाईईसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। बल्लेबाज अतजुनवीर सिंह ने 48 रन और हिरन ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में राहुल सूद और सिड ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीए की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने 18 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रबेक सिंह ने 72 रन और सुखदीप ने 59 रन की शानदार पारियां खेलीं। वाईईसीसी की ओर से अरमान सिद्धू ने एक विकेट हासिल किया। बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर वाईएमसीए ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। सुखदीप को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed