फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Y Puran Kumar's last prayer at Nada Sahib Gurdwara; family members could not hold back their tears

Panchkula News: नाडा साहिब गुरुद्वारे में वाई पूरण कुमार की अंतिम अरदास, परिवार के लोग रोक नहीं पाए आंसू

Mon, 27 Oct 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Y Puran Kumar's last prayer at Nada Sahib Gurdwara; family members could not hold back their tears
पंचकूला। दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की श्रद्धांजलि सभा एवं अंतिम अरदास रविवार को नाडा साहिब गुरुद्वारे में हुई। इस दौरान परिवार के सदस्य अत्यंत भावुक नजर आए। वाई पूरण कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार कई बार आंसू पोंछती दिखाई दीं। गुरबाणी के पाठ के दौरान उनकी बेटी अमूल्या, अदिति और ससुर बी रतन सिंह भी शोक संदेश पढ़ते समय आंसू रोक नहीं पाए।
विज्ञापन



श्रद्धांजलि सभा में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से कई प्रमुख राजनेता पहुंचे और शोक व्यक्त किया। 7 अक्तूबर को वाई पूरण कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने एक आठ पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत छोड़ी थी जिसमें हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के तत्कालीन एसपी नरेंद्र बिजारणिया समेत 15 मौजूदा व पूर्व अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मिकी ने बताया कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भी जल्द ही बड़ी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे ये नेता और अधिकारी

इस मौके पर हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा, पंजाब विधानसभा के स्पीकर करतार सिंह, अशोक तंवर, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, चीफ सेक्रेट्री हरियाणा डी. सुरेश, डॉ. साकेत कुमार (आईएएस), एसीएस अरुण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल (आईएएस), निवेदिता (हिमाचल प्रदेश इलेक्शन कमिश्नर), विनोद शर्मा (पूर्व मंत्री), अमर रंगा (पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा), कामरेड आरएस राठी, रोशन लाल गुप्ता (आईएएस), विकास गुप्ता (आईएएस), आदित्य (आईएएस), अमित रतन, राजबाला कटारिया (जॉइंट डायरेक्टर), एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, विजय दहिया (जॉइंट डायरेक्टर, एनिमल हसबेंडरी), डॉ. सुखदेव राठी (एनिमल हसबेंडरी), वरुण चौधरी (सांसद) और कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं के बोल
सही ढंग से जांच हो
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में लोग निडर होकर अपनी बात रख सकें।
-बाक्स

मिलकर लड़ना होगा
पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि परिवार का एक सदस्य चला गया लेकिन दबे-कुचले लोगों के दिल में लड़ने की ललक जग गई है। अब हमें इकट्ठे होकर न्याय के लिए लड़ना होगा।




सीबीआई से जांच होनी चाहिए
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि इस मामले की जांच हरियाणा, पंजाब या चंडीगढ़ पुलिस के बजाय सीबीआई से होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed