फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   wwiming pool

पैर फिसलने से बच्ची स्वीमिंग पूल में गिरी, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 29 Jul 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
wwiming pool
चंडीगढ़। सेक्टर 29 स्थित केंद्रीय स्कूल रेसा जिम एंड स्वीमिंग पूल में रविवार देर शाम एक पांच वर्षीय बच्ची पैर फिसलने से पानी में गिर गई। बच्ची के मौसा ने तत्काल पूल में कूदकर उसे तत्काल बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद बच्ची के पिता ने जिम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस फिलहाल शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 29 निवासी प्रियांक्षी अपने मौसा पप्पन कुमार के साथ रेसा जिम एंड स्वीमिंग पूल गई थी। इस दौरान बच्ची के मौसा वहां मौजूद शिक्षकों से बात करने लगे। खेलते-खेलते बच्ची का पैर फिसल गया और वह स्वीमिंग पूल में गिर गई। लोगों की आवाज सुनकर बच्ची के मौसा तत्काल स्वीमिंग पूल में कूदे और बच्ची को सही सलामत बाहर निकाल लिया। उसके बाद बच्ची के मौसा ने उसके पिता को फोन कर मामले की जानकारी दी। बच्ची के पिता ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल की संचालिका सुशीला कादियान ने पुलिस को बताया कि शाम 7 बजकर 45 मिनट का मामला बताया जा रहा है। उस समय सभी के जाने का समय होता है इसलिए वहां कोच होने का कोई मतलब ही नहीं है। पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली हैं। फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed