फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Wrestlers Bajrang Punia and Ravi Dahiya eye on Paris Olympics 2024

टोक्यो ओलंपिक: बजरंग बोले- सेमीफाइनल में हारने के बाद रातभर सो नहीं पाया, रवि ने कहा- सोना जीतने तक चैन नहीं

Sat, 14 Aug 2021 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 14 Aug 2021 01:32 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया और कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया की निगाहें अब 2024 के पेरिस ओलंपिक पर हैं। दोनों पहलवान अभी से इसकी तैयारी में जुटने वाले हैं। दोनों पहलवानों की निगाहें अगले ओलंपिक में स्वर्ण पदक पर हैं। 

विज्ञापन
Wrestlers Bajrang Punia and Ravi Dahiya eye on Paris Olympics 2024
बजरंग पूनिया और रवि दहिया। - फोटो : फाइल

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया की नजरें अब 2024 के पेरिस ओलंपिक पर हैं। पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे बजरंग पूनिया ने कहा कि बेशक उन्होंने कांस्य पदक जीता पर एक स्वर्ण पदक खो दिया। 

विज्ञापन


बजरंग पूनिया ने बताया कि सेमीफाइनल में हार हुई तो रात में वह सो नहीं पाए थे। बस सोचते रहे कि क्या गलती हो गई और क्या किया जा सकता था। बजरंग पूनिया ने कहा कि 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए वह अब जुट गए हैं। उनका प्रयास है कि वह 2024 में स्वर्ण पदक लेकर आएं। बजरंग पूनिया ने बताया कि वह ओलंपिक शुरू होने से पहले रूस में ट्रेनिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


अभ्यास के दौरान उनको घुटनों में चोट लग गई थी। कुछ समय तो उनको प्रशिक्षण में परेशानी हुई पर रूस में ही एडवांस्ड रिकवरी सिस्टम के माध्यम से बजरंग को चोट से उबारने का प्रयास किया गया लेकिन उस समय तक ओलंपिक शुरू हो चुके थे। ऐसी स्थिति में उनको ऐसे ही मैदान में उतरना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग पूनिया ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए जिस प्रकार से अपना दिल खोला है, वह वास्तव में हरियाणा में खेल को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों के गांव में खेल आधारभूत संरचना तैयार करने की योजना शानदार है।

रजत नहीं स्वर्ण लेने तक चैन से नहीं बैठेंगे: रवि दहिया 
टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पहलवान रवि कुमार दहिया पर इनामों की बारिश हो रही है लेकिन रवि तो अपनी ही धुन में लगे हैं। यह धुन है पेरिस ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की। रवि का कहना है कि हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए जो सुविधाएं दी जा रही हैं वह शानदार है। 

रवि ने इंद्रधनुष सभागार में कहा कि उन्होंने तय कर लिया है, जब तक रेसलिंग में देश को स्वर्ण पदक नहीं दिलाते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। रवि का कहना है कि योगेश्वर दत्त उनके काफी करीबी रहे हैं। उनसे उनको काफी सीखने को मिला है। 

रवि दहिया ने बताया कि जब वह 10 वर्ष के थे, तभी उनके पिता राजेश दहिया ने उन्हें छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग के लिए भेजा था। उनके पिता अक्सर दूध-दही, मक्खन देने के बहाने नाहरी गांव से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम पहुंच जाते थे। पिता भी हमेशा कहते थे कि गोल्ड नहीं ले आता, चैन से नहीं बैठूंगा बेटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed