फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Worshiped three of the seven tubewells in Morni

मोरनी में लगने वाले सात में से तीन ट्यूबवेल का भूमि पूजन किया

Tue, 24 May 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Worshiped three of the seven tubewells in Morni
मोरनी। खंड मोरनी में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत पड़ते गांव थापली, भोगपुर और पीपल की खुरली में तीन नए ट्यूबवेल लगाने के लिए सोमवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा की ओर से गांव थापली में नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखबीर, महामंत्री परमजीत, बलजीत, निशा ठाकुर, लाल सिंह काठी, सरपंच मामचंद, सरपंच खेमराज, सरपंच उपेंद्र, भूपेन्द्र, कूलभूषण दारा, घनश्याम आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए लतिका शर्मा ने कहा कि क्षेत्र वासियों की मांग को देखते हुए खंड मोरनी के लिए दो करोड़ 35 लाख रुपये से लगने वाले सात ट्यूबवेलों को सूबे की मनोहर सरकार से मंजूर करवाया गया है। इनका लाभ जल्द ही क्षेत्र वासियों को मिलेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर ने बताया कि तकरीबन दो करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से कुल सात नए ट्यूबवेल सरकार की ओर से मंजूर किए गए हैं। इनमें से गांव थापली, भोगपुर और पीपल की खूडली में लगने वाले तीन ट्यूबवेलों के कार्यों का सोमवार को शुभारंभ किया गया है। इनका लाभ एक महीने के अंदर-अंदर क्षेत्र के लोगों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed