फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Worship for the construction of the pedestal of Swaminarayan Temple took place in Sector-10.

Panchkula News: सेक्टर-10 में हुआ स्वामिनारायण मंदिर की पीठिका निर्माण का पूजन

Mon, 01 Dec 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Worship for the construction of the pedestal of Swaminarayan Temple took place in Sector-10.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-10 पंचकूला में निर्माणाधीन बीएपीएस स्वामिनारायण मंदिर परिसर में वैदिक रीति से आयोजित ‘पीठिका निर्माण पूजन विधि’ का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष समारोह में बीएपीएस संस्था के वरिष्ठ संतों सहित दिल्ली अक्षरधाम से पधारे संतों ने वेदोक्त विधि से पूजन कार्य का संचालन किया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी भक्ति व आस्था प्रकट की। गुरु हरि महंतस्वामी महाराज के संकल्प और मार्गदर्शन में बन रहा यह मंदिर ट्राईसिटी के लिए एक अद्वितीय आध्यात्मिक धाम के रूप में विकसित होगा। यह केवल एक आराधना स्थल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता, वास्तुकला और मानव सेवा के मूल्यों का केंद्र बनने जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संतों ने मंदिर निर्माण की पवित्रता और जन-जन की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। पूजन विधि के समय वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति भाव से सराबोर रहा। इस मंदिर का निर्माण बीएपीएस (बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण) संस्था की ओर से किया जा रहा है। 1907 में ब्रह्मस्वरूप शास्त्रीजी महाराज द्वारा स्थापित यह संस्था भगवान श्री स्वामिनारायण के वैदिक ‘अक्षर-पुरुषोत्तम दर्शन’ पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी जय तीर्थ ने बताया कि बीएपीएस संस्था आज विश्वभर में मानव सेवा, समाज के उत्थान और आध्यात्मिक जागरण के लिए प्रसिद्ध है। अबूधाबी का हिंदू मंदिर, दिल्ली और अमेरिका के अक्षरधाम मंदिर जैसे भव्य निर्माण इसकी पहचान को विश्व स्तर पर स्थापित करते हैं। संस्था संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में स्थायी सलाहकार के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed