फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Workers cut cake on PM's birthday at Pooja Palace, 740 people got vaccine

पूजा पैलेस में पीएम के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा, 740 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Sat, 18 Sep 2021 01:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Workers cut cake on PM's birthday at Pooja Palace, 740 people got vaccine
शिविर का शुभारम्भ करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। अर्बन पॉलीक्लीनिक पिंजौर के डॉक्टरों की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बिटना रोड पर स्थित पूजा पैलेस में वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। इस दौरान 740 लोगों का टीकाकरण किया गया। शिविर का शुभारंभ लतिका शर्मा कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय महिला मोर्चा ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर केक काटा गया। शिविर के आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल लांबा सहित भाजपा के मुख्य कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का सहयोग से किया।
विज्ञापन

डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं या लोगों के सहयोग से जहां भी लोगों की सुविधा का समुचित प्रबंध हो और खुला स्थान हो वहां पर ऐसे टीकाकरण का आयोजन किया जा रहा है। पूजा पैलेस में आयोजित पुराने शिविरों को मिलाकर अब तक करीब 3700 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। पूर्व पार्षद कृष्ण लांबा सहित जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, मंडल अध्यक्ष नारात राम, ओबीसी जिलाध्यक्ष सुनील धीमान, पम्मी कोहली मुख्य रूप से व्यवस्था में रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पूनम कोहली, मंडल उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य आत्म प्रकाश, जेके शर्मा, मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिता सरकार, चरण प्रीत, संजय लांबा, किरण शर्मा, हरविंदर कौर, रेखा वाली, सनी भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed