{"_id":"69e3ef7955f5dcfb1908b813","slug":"work-on-installing-centralized-ac-at-sector-6-civil-hospital-at-a-cost-of-rs-5-crore-has-begun-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22974-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में 5 करोड़ की लागत से सेंट्रलाइज एसी लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में 5 करोड़ की लागत से सेंट्रलाइज एसी लगाने का काम शुरू
विज्ञापन
पंचकूला। पांच करोड़ का बजट पास, फिर भी डी ब्लॉक में नहीं लग पाया है सेंट्रलाइज एसी की खबर अमर उजाला में 13 अप्रैल को छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग जाग उठा है। अब सेक्टर -6 सिविल अस्पताल के डी ब्लॉक में सेंट्रलाइज एसी को लगाने की पाइप का काम शुरू कर दिया गया है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के डी ब्लॉक में इस काम को पूरा किया जा रहा है। गर्मी से बचाव को लेकर अब इसे इमरजेंसी के लाल, पीले और हरे क्षेत्र में लगाई जा रही है। यह एसी बर्न वार्ड, पोस्ट ट्रामा वार्ड, ऑपरेशन वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, पीडियाट्रिक वार्ड, एसएनसीयू वार्ड में लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। पंचकूला पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन आशीष चौहान ने बताया कि जल्द ही सेंट्रलाइज एसी सभी जगह अस्पताल में लगा दिया जाएगा।
जल्द पूरा कर लिया जाएगा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग के साथ बैठक कर काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से इस काम को पूरा करने का काम किया जा रहा है। इस महीने के अंत तक एसी स्टालेशन का काम पूरा किया जाएगा। - आरएस चौहान, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6