{"_id":"65f60aa3168131276e086d16","slug":"work-on-additional-corridor-to-be-built-in-mata-mansa-devi-temple-complex-begins-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-110105-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: माता मनसा देवी मंदिर परिसर में बनने वाले अतिरिक्त काॅरिडोर का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: माता मनसा देवी मंदिर परिसर में बनने वाले अतिरिक्त काॅरिडोर का काम शुरू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में 6.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त काॅरिडोर का हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शनिवार को शिलान्यास किया। इस काॅरिडोर का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा और यह कार्य करीब छह महीने में पूरा हो जाएगा। मंदिर परिसर को काशी कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। वर्तमान में मुख्य कॉरिडोर में तीव्र मोड़ होने के चलते माता का मुख्य मंदिर दूर से दिखाई नहीं देता और श्रद्धालुओं को घुमावदार सीढि़यों से माता के दर्शन करने पड़ते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां मुख्य मंदिर के ठीक सामने से लंबा-चौड़ा कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह कॉरिडोर वर्तमान पुस्तकालय और वीटा बूथ के बीच से शुरू होकर मुख्य मंदिर तक सीधा रहेगा। वीआईपी प्रवेश में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
निर्माण रुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट की तैयार ड्राइंग के अनुसार होगा
नया निर्माण रुड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई ड्राइंग के अनुसार होगा। उन्होंने बताया कि यह अतिरिक्त गलियारा 108 मीटर लंबा और 20 फीट चौड़ा होगा। काॅरिडोर की शुरुआत में एक नया भव्य प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा। इसके अलावा दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक छोटे सुंदर पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही माता मनसा देवी मंदिर के समीप उपासना स्थल भी स्थापित किया जाएगा। जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकेंगे। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर एटीएम भी लगाया जाएगा। वहीं इस परियोजना के तहत लाइट एंड साउंड की सुविधा के साथ एक ओपन एयर थियेटर का निर्माण किया जाएगा। जहां श्रद्धालु आराम से बैठकर माता के भजनों को सुन सकेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त और श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सुशील सारवा, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल और नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अशोक कुमार बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।