{"_id":"6aa0690f6571323fa10f8a2c","slug":"token-system-at-civil-hospital-to-be-linked-with-hims-panchkula-news-c-87-1-pk11015-141060-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में टोकन सिस्टम एचआईएमएस से जुड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में टोकन सिस्टम एचआईएमएस से जुड़ेगा
विज्ञापन
ओपीडी कार्ड नंबर से लिंक होगा हर टोकन, पांच दिन बाद एमआरआई और सिटी स्कैन सेवाएं भी बहाल
एडीसी के औचक निरीक्षण में स्टाफ की कमी और फायर सेफ्टी का मुद्दा भी उठा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए टोकन सिस्टम को एचआईएमएस पोर्टल से जोड़ा जाएगा। हर टोकन की एंट्री मरीज के ओपीडी कार्ड नंबर के साथ पोर्टल पर की जाएगी। इससे टोकन की वैधता सुनिश्चित होने के साथ मरीज की अस्पताल में एंट्री से लेकर इलाज तक की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। मंगलवार को अस्पताल के करीब दो घंटे के औचक निरीक्षण के दौरान जिला अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विवेक आर्य ने यह निर्देश दिए। इसी दौरान सामने आया कि पांच दिन से बंद एमआरआई और सिटी स्कैन सेवाएं मंगलवार से दोबारा शुरू हो गई हैं।
एडीसी ने एमसीएच बिल्डिंग, विभिन्न वार्डों, ओपीडी और नई बिल्डिंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ पीएमओ डॉ. आरएस चौहान और अस्पताल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लंबी कतारें देख टोकन व्यवस्था सख्त करने के निर्देश
ओपीडी ब्लॉक में मरीजों के कार्ड बनाने वाले काउंटरों पर लंबी कतारें देखकर एडीसी ने टोकन सिस्टम को सख्ती से लागू करने को कहा। उन्होंने टोकन के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए हर टोकन को मरीज के ओपीडी कार्ड नंबर के साथ एचआईएमएस पोर्टल पर लिंक करना अनिवार्य करने के निर्देश दिए। इससे भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
एमसीएच में मरीजों से जानी सुविधाएं
एडीसी ने मदर एंड चाइल्ड केयर (एमसीएच) बिल्डिंग में पीडियाट्रिक और गायनी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती महिलाओं और बच्चों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। साफ-सफाई, बिस्तरों, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था देखने के साथ परिजनों के बैठने की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।
एमआरआई और सिटी स्कैन सेवाएं बहाल
एडीसी ने पीएमओ के साथ एमआरआई और सिटी स्कैन रूम का भी निरीक्षण किया। पीएमओ ने बताया कि दोनों सेवाएं पांच दिन से बंद थीं। रखरखाव के दौरान एमआरआई मशीन की केबल खराब होने के कारण जांच प्रभावित हुई थी। नई केबल लगाने और कनेक्शन का काम पूरा होने के बाद मंगलवार से दोनों सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं।
फायर सेफ्टी उपकरण बदलने के निर्देश
आर्थो ओपीडी में एडीसी ने मरीजों से बातचीत की और कुर्सियों की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की और एक्सपायर हो चुके सिलेंडरों को तुरंत बदलने के निर्देश दिए। हार्ट सेंटर में आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार करा रहे मरीजों से भी मुलाकात की। पीएमओ ने बताया कि कार्डियक मरीजों का नियमित इलाज फिलहाल बंद है और इसे दोबारा शुरू करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। एडीसी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
3500 से अधिक ओपीडी, स्टाफ की कमी
निरीक्षण के दौरान पीएमओ ने अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि ओपीडी में रोजाना 3500 से अधिक मरीज आ रहे हैं, जबकि कई पद रिक्त हैं। एडीसी ने स्टाफ की भर्ती के संबंध में सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही।