फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Work in the court stopped for some time in protest against the assault on lawyers in Raipur Rani.

Panchkula News: रायपुररानी में वकीलों से मारपीट के विरोध में कोर्ट में कुछ देर थमा काम

Fri, 15 May 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Work in the court stopped for some time in protest against the assault on lawyers in Raipur Rani.
घटना के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने सरपंच समेत कई लोगों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रायपुररानी में वकीलों के साथ मारपीट और कथित अपहरण की घटना के विरोध में वीरवार को पंचकूला जिला कोर्ट में कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा। अधिवक्ताओं ने विरोध जताते हुए कार्य रोका, हालांकि बाद में अदालतों में सामान्य कामकाज फिर शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार पंचकूला कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एडवोकेट शाहिन हसन ने बताया कि उनके पिता सीनियर एडवोकेट हमीद हसन और भाई एडवोकेट मोहीन हसन के साथ रायपुररानी में मारपीट की गई और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया।
विज्ञापन

शाहिन हसन के मुताबिक कुछ दिन पहले एक युवक और युवती कानूनी सहायता के लिए उनके पास आए थे, जिसके बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा संबंधी याचिका दायर की गई थी। आरोप है कि इसके बाद युवती पक्ष के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और परिवार पर दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले दिन रायपुररानी बस स्टैंड के पास उनके पिता और भाई पर हमला किया गया। आरोपियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और दोनों को जबरन अपने साथ ले गए। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। मामले में रायपुररानी पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरपंच राजकुमार, हसन सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पंचकूला बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश शर्मा ने कहा कि बार एसोसिएशन की ओर से किसी प्रकार का आधिकारिक वर्क सस्पेंड नहीं किया गया था। अदालत परिसर में नियमित रूप से कामकाज चलता रहा और आगे भी किसी हड़ताल की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed