फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Work has begun on cafes, foot overbridges, and cycle tracks along the drains.

Panchkula News: नालों के किनारे कैफे, फुट ओवरब्रिज और साइकिल ट्रैक का काम शुरू

Sat, 23 May 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Work has begun on cafes, foot overbridges, and cycle tracks along the drains.
करोड़ों की जलधारा योजना से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर, 18 महीने में मिलेगा शहर को नया आधुनिक और हराभरा लुक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला की सूरत बदलने के लिए पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) ने जलधारा योजना पर काम शुरू कर दिया है। करोड़ों रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत शहर के प्रमुख नालों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। योजना में रिटेनिंग वॉल, फुट ओवर ब्रिज, कैफेटेरिया, वॉकवे और साइकिल ट्रैक जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास से काम शुरू हो चुका है, जिसे 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
परियोजना का उद्देश्य शहर में जलभराव और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। इसके साथ ही लोगों को सैर-सपाटे और मनोरंजन के लिए नया आकर्षक स्थल भी मिलेगा।
विज्ञापन


10 किलोमीटर क्षेत्र में बनेंगे कैफेटेरिया और फुट ओवर ब्रिज
योजना के तहत करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कैफेटेरिया बनाए जाएंगे, जहां लोग परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। वहीं सेक्टर-17 और राजीव कॉलोनी के बीच लोगों की सुरक्षित आवाजाही के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। पूरे क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए विशेष ब्यूटीफिकेशन कार्य किए जाएंगे। इसके तहत पेड़-पौधे, लैंडस्केपिंग और बैठने के लिए बेंच जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों के नालों का होगा सौंदर्यीकरण
परियोजना के तहत पहला नाला एमडीसी से राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और बुढ़नपुर तक करीब साढ़े चार किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा। वहीं दूसरा नाला ओल्ड पंचकूला, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, सेक्टर-1, 2, 4, 12 और 12ए क्षेत्र को कवर करेगा।

योजना में होंगे ये प्रमुख कार्य
जलभराव और भू-कटाव रोकने के लिए मजबूत रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी।
सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल के ऊपर दो मीटर ऊंची लोहे की जाली लगाई जाएगी।
लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक वॉकवे और समर्पित साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे।
रात के समय सुरक्षित आवाजाही के लिए आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल लाइटें लगाई जाएंगी।
बरसाती और गंदे पानी की निकासी के लिए 5x5 आकार के प्रीकास्ट ड्रेन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed