{"_id":"68b6066135a580f96107e7d6","slug":"wonder-from-the-west-42-children-from-14-schools-of-the-city-will-be-honored-today-panchkula-news-c-87-1-pan1001-126419-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वेस्ट से वंडर... आज शहर के 14 स्कूलों के 42 बच्चे होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वेस्ट से वंडर... आज शहर के 14 स्कूलों के 42 बच्चे होंगे सम्मानित
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 के ब्लू बर्ड हाई स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला की पहल ‘वेस्ट से वंडर’ में 14 स्कूलों के 42 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इन सभी स्कूलों के कक्षा छठी से दसवीं के विद्यार्थियों के चयनित कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विजेताओं का चयन मंगलवार की सुबह जूरी द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंचकूला उपायुक्त मोनिका गुप्ता, नगर निगम आयुक्त आरके सिंह, लेफ्टिनेंट मेजर एचजे सिंह सहित तमाम अधिकारी शिरकत करेंगे।
दरअसल, ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कक्षा छठी से दसवीं के विद्यार्थियों ने कबाड़ समझी जाने वाली वस्तुओं से फूलदान, पेन स्टैंड, पक्षियों के पानी के बर्तन, गौरैया के घोंसले और छोटे फव्वारे जैसी चीजें बनाईं। इन कलाकृतियों ने न केवल बच्चों की कल्पना शक्ति को दर्शाया बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जगाया।
शहर के इन स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग
इस कार्यक्रम में शहर के भवन विद्यालय, सीएल डीएवी सेक्टर-11, ब्लू बर्ड हाईस्कूल, डीसी मॉडल सेक्टर-7, हंसराज स्कूल, सतलुज पब्लिक स्कूल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 6, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल -7, जीएमएसएसएस-20, सार्थक गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए , गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -26 गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर -17, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ के विद्यार्थियों ने भाग लिया।