फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Won't tolerate illegal occupation in the city: Goyal

शहर में अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं करेंगे : गोयल

Fri, 08 Jan 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Won't tolerate illegal occupation in the city: Goyal
निगम अधिकारियों से पहली बैठक करते मेयर। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। मेयर कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-14 कार्यालय में वीरवार को पदभार संभालते ही निगम अधिकारियों की बैठक बुलाई और शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी अधिकारी मिलकर ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर में किसी भी प्रकार के कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के कई बाजारों में वाहनों के आवागमन में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह शहर के चौराहों पर उचित लाइट की व्यवस्था करें। इसके साथ-2 सेक्टर-7, 9 और 20 में विशेष तौर पर स्वच्छता अभियान चलाएं। बैठक में निगम आयुक्त आरके सिंह ने मेयर को निगम के माध्यम से चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021, रेहड़ी-फड़ी वालों को एक स्थान पर जगह उपलब्ध करवाने, संपत्ति टैक्स, नगर निगम की सेक्टर-3 में नए भवन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, उप निगम आयुक्त दीपक सूरा व कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह और कार्यकारी अभियंता अंकित लोहान, संजीव गुप्ता, मुख्य सफाई निरीक्षक साधु राम, दमकल केंद्र अधिकारी शमशेर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का मेयर को परिचय करवाया
निगम आयुक्त ने लावारिस पशुओं व आवारा कुत्तों, वेस्ट प्रबंधन शौचालय शहर के प्रवेश द्वारों चौराहों गोशाला के बारे में जानकारी मुहैया करवाई। इससे पूर्व उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों का मेयर को परिचय भी करवाया। इस मौके पर निगम के अधीक्षक अभियंता विजय गोयल ने बताया कि निगम द्वारा 180 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर हैं। अमरूत योजना के तहत सीवरेज व पानी की आपूर्ति की व्यवस्था, मुख्यमंत्री की घोषणा की प्रगति के बारे विस्तार सहित मेयर को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed