{"_id":"6a56942bc36e02621905b0cc","slug":"womens-safety-is-the-top-priority-aditi-singh-takes-charge-as-panchkula-dcp-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138686-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अदिति सिंह ने संभाली पंचकूला डीसीपी की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अदिति सिंह ने संभाली पंचकूला डीसीपी की कमान
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करते ही कानून व्यवस्था मजबूत करने और जनहितैषी पुलिसिंग पर दिया जोर
हर शिकायत के त्वरित निस्तारण का भरोसा
2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं अदिति सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को पंचकूला की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, मजबूत कानून व्यवस्था और जनहितैषी पुलिसिंग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। साथ ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करते हुए प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
सेक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय में डीसीपी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी भी दी। इसके बाद उन्होंने एसीपी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली।
अधिकारियों के साथ बैठक में डीसीपी अदिति सिंह ने प्रभावी पुलिसिंग और जनसेवा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचकूला में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जनकेंद्रित बनाया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर न्याय और सहायता मिल सके। नागरिकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत, समस्या या सुझाव होने पर वे बिना संकोच सीधे डीसीपी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मेरठ (उत्तर प्रदेश) की मूल निवासी अदिति सिंह 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। पंचकूला में नियुक्ति से पहले वह स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम रेंज में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत थीं। अब पंचकूला पुलिस की कमान संभालने के साथ उनसे प्रभावी नेतृत्व और जनकेंद्रित पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।