फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women who work while managing the household are becoming victims of migraine.

Panchkula News: घर संभालने के साथ नौकरी पर जाने वाली महिलाएं हो रहीं माइग्रेन की शिकार

Fri, 03 Oct 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Women who work while managing the household are becoming victims of migraine.
पंचकूला। नौकरी और घर के दबाव में महिलाएं माइग्रेन का शिकार हो रहीं हैं। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में मनोरोग और एमडी मेडिसिन की ओपीडी में रोजाना करीब 22 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसमें महिलाएं सिर दर्द की समस्या को लेकर अस्पताल पहुंच रही हैं। मनोरोग विभाग के डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि माइग्रेन में सिर मेंं एक तरफ दर्द होता है, यह लगातार बढ़ता जाता है। कई महिलाओं ने बताया कि माइग्रेन में उल्टी होती है। तेज रोशनी और शोर से दर्द बढ़ सकता है। गर्दन व कंधे का दर्द भी माइग्रेन से जुड़ा होता है। चक्कर आने की समस्या भी बनी रहती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को तनाव से बचाव के लिए कहा जा रहा है। काउंसलिंग में महिलाओं को योग का सहारा लेने को कहा जाता है।
विज्ञापन

केस -1
मनोरोग विभाग के डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि सेक्टर-20 निवासी एक महिला आईटी कंपनी मेंं काम करती हैं। पहले सिर दर्द हुआ। इसके बाद माइग्रेन की समस्या हुई। इसके बाद उन्होंने प्रणायाम किया। इससे उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन




इस तरह से कम करें तनाव
पंचकूला के एमडी मेडिसिन विभाग के डॉ. अश्वनी भटनागर ने बताया कि महिलाएं अगर माइग्रेन के लक्षणों को महसूस कर रही हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें। वे रक्त परीक्षण और इमेजिंग टेस्ट से सही कारण पता लगाकर उपचार बता सकते हैं। महिलाएं स्वयं की देखभाल के लिए गर्दन और पीठ के तनाव को कम करने के लिए नियमित रूप से स्ट्रेचिंग करें। आराम करने और तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन या थोड़ी देर टहलें। अगर आप लाइट के प्रति संवेदनशील हैं, तो स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करें और कमरे की लाइट को संतुलित करें। काम के बीच में नियमित ब्रेक लें और लगातार एक ही काम करने से बचें। हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम और एवोकाडो जैसे मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed