फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women set fire to liquor shop

महिलाओं ने शराब के ठेके को लगाई आग

Wed, 20 May 2020 11:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women set fire to liquor shop
पंचकूला। गांव ढोलूवाल की कुछ महिलाओं ने शराब के एक ठेके को आग लगा दी। इस कारण शराब की कुछ बोतलों में भी आग लग गई जिससे काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

गांव ढोलूवाल स्थित शराब के ठेके पर काम करने वाले युवक ने अमरावती पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि वह गांव ढोलूवाल में शराब के ठेके में काम करता है। सोमवार शाम गांव की कुछ महिलाएं उसे ठेका बंद करने के लिए कहने लगी। गांव के सरपंच के समझाने पर सभी महिलाएं वहां से चली गईं और वह भी ठेका बंद करके चला गया। जब वह मंगलवार सुबह ठेके पर पहुंचा तो ठेके में आग लगी देखी। इससे ठेके के अंदर रखी शराब की कई पेटियां और गल्ले में रखा कैश भी जल गया। शिकायत पर थाना पिंजौर पुलिस ने गांव की ही कुछ महिलाओं के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed