फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women's Under-19 ODI tournament, Chandigarh's journey ends with defeat

हार के साथ चंडीगढ़ की महिला टीम का सफर खत्म

Tue, 05 Oct 2021 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Women's Under-19 ODI tournament, Chandigarh's journey ends with defeat
चंडीगढ़। महिला वनडे अंडर-19 टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 6 विकेट से हराया। इस हार के साथ चंडीगढ़ का टूर्नामेंट से अभियान खत्म हो गया। सूरत में खेले गए मैच में चंडीगढ़ की पूरी टीम 170 रनों पर आउट हो गई। वहीं, महाराष्ट्र ने 33वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चंडीगढ़ को अपने पांच मैचों में से बारिश के चलते रद्द तीन मैचों का बड़ा नुक्सान हुआ। इससे पहले चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम 45वें ओवर तक 170 ही जुटा पाई।
विज्ञापन

ट्विंकल पाठक और पारुषि प्रभाकर ने 15वें ओवर तक सधी हुई बल्लेबाजी कर 60 रन जोड़े। पारुषि प्रभाकर 38 रन बनाकर आउट हुई। पलक 16 रन पर आउट हुई। मैच के 39वें ओवर में ट्विंकल के 64 रन पर आउट होते ही चंडीगढ़ की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। गेंदबाजी में महाराष्ट्र की ओर से श्वेता सावंत ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने एम. सावरकर के 73 रनों के दम पर लक्ष्य को चार विकेट के नुकसान पर 33वें ओवर में हासिल कर लिया। श्वेता सावंत और एसआर देसाई ने 24-24 रन जुटाए। गेंदबाजी में काशवी गौतम, आराधना बिष्ट, ईशाना चड्ढा और पारुषि प्रभाकर ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed