{"_id":"665668550c3095ab9303aca4","slug":"women-of-punjab-will-soon-get-rs-1100-per-month-instead-of-rs-1000-mann-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-431809-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की महिलाओं को जल्द 1000 की जगह 1100 रुपये प्रति माह मिलेंगे : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की महिलाओं को जल्द 1000 की जगह 1100 रुपये प्रति माह मिलेंगे : मान
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी सभी चुनावी गारंटियां पूरी कर रही है। इसी कड़ी में पंजाब की सभी महिलाओं को जल्द ही 1000 के बजाय 1100 रुपये प्रति माह मिलेंगे। सीएम मान मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र धूरी में आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के पक्ष में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे। मान ने कहा कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक पंजाब से अकाली, कांग्रेस और भाजपा को जड़ से उखाड़ नहीं देंगे। इन लोगों ने हमारी तीन पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया। हमारे बच्चों के अधिकार छीन लिए और उनका भविष्य बर्बाद कर दिया। हमारे युवाओं और बुजुर्गों का जीवन भी बर्बाद कर दिया है। मान ने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे वोट लेने के बाद वे साढ़े चार साल अपने महलों में ऐशो-आराम में रहे। अब जनता ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है।
मान ने कहा कि ग्रीन, ब्लू, रेड और येलो कार्ड से गरीबी दूर नहीं हो सकती। शिक्षा से ही गरीबी दूर की जा सकती है। आपके बच्चे पढ़ लिख कर अफसर बनेंगे और आपके घर की गरीबी दूर करेंगे। आज बेहतर शिक्षा के लिए निजी स्कूलों और बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाना लोगों की मजबूरी है। मैं पंजाब के लोगों के जीवन से उस मजबूरी को दूर करने के लिए काम कर रहा हूं। पंजाब के सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदल रहा हूं जहां गरीबों के बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिलेगी। इसी तरह, हम आम आदमी क्लिनिक खोल रहे हैं और सरकारी अस्पतालों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। मान ने कहा कि वह लोगों की सभी समस्याओं से वाकिफ हैं। 4 जून के बाद वह पंजाब के सभी शहरों के सीवरेज सिस्टम पर काम करेंगे।
उन्होंने कांग्रेस पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस एक भ्रमित समूह है। सुखपाल खैरा भुलत्थ को छोड़कर संगरूर में चुनाव लड़ने आ गए, पिछली बार वह बठिंडा गए थे, लेकिन हार गए। इस बार फिर उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस ने राजा वड़िंग को बठिंडा से लाकर लुधियाना में खड़ा किया। उन्होंने विजय इंदर सिंगला को आनंदपुर साहिब भेज दिया है और वहां भी उनको हार का सामना करना पड़ेगा।