{"_id":"687bfa6529b1e479fc0a3748","slug":"women-elderly-and-children-involved-in-kanwar-yatra-are-getting-facilities-in-the-camp-panchkula-news-c-87-1-pan1010-124891-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कांवड़ यात्रा में शामिल महिला बुजुर्गों और बच्चों को शिविर में मिल रहीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कांवड़ यात्रा में शामिल महिला बुजुर्गों और बच्चों को शिविर में मिल रहीं सुविधाएं
विज्ञापन
पंचकूला। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-7 पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए जलपान व विश्राम की व्यवस्था गांव मटटावाला, मानक्यां, रामगढ़, मदनपुर सहित अन्य जगहों पर शिविर लगाकर स्थानीय लोगों की ओर से दी जा रही है। इस तरह ग्रामीण भाईचारे की मिसाल कायम कर रहे हैं। इस कांवड़ यात्रा में अभी तक हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी, ऊना के साथ लगते क्षेत्र से और शनिवार को जिला सोलन और उप मंडल नालागढ़ की ओर जाने वाले कांवडिये शामिल रहे हैं। इस कांवड़ यात्रा में जहां युवा वर्ग शामिल हैं वहीं, बच्चे और बुजुर्ग कांवड़ लेकर चल रहे हैं। इस यात्रा में महिलाएं और कन्याएं भी कांवड़ लाने का प्रण बखूबी निभा रही हैं। शिविर में विश्राम कर रही रानी, सत्या, जोधा ने बताया कि वो जिला सोलन के नालागढ़ उप मंडल के आसपास के गांव की रहने वाली हैं और करीब 15 महिलाएं इस कावड़ यात्रा में शामिल हैं।
वहीं, 65 साल की रानी ने बताया कि वह दूसरी बार हरिद्वार से गंगाजल ला रही है। पिछले साल डॉक्टर ने उन्हें गंभीर बीमारी की चपेट में आने की आशंका जताई थी, लेकिन अब वे सामान्य जीवन व्यतीत कर रही हैं। नालागढ़ निवासी ममता, विशाल, ठेकेदार अवतार सिंह, अमन, अंकुश, राहुल, महिमा, माही, निशा, नालागढ़ के गांव जोगो निवासी रवि ठाकुर, महावीर सिंह, रणदीप सिंह, मंजीत सिंह सहित अन्य कांवड़ियों ने बताया कि उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई है। रास्ते में लगे शिविरों में सभी को हर तरह की सुविधा प्रदान की गई है।
कांवड़ यात्रियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क पर पैदल यात्रा करने के लिए निशान लगाया है, जिससे कांवड़िए सड़क के बीच में न चलें और वाहन चालक इनके रास्ते के लिए लगाए गए निशान से न गुजरें। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था अन्य प्रदेशों की सरकार द्वारा भी की जानी चाहिए । जिससे रास्ते में कई बार होने वाली दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है।