{"_id":"63ebe5712c5dd4d80a03d04b","slug":"womans-purse-snatched-while-out-for-a-walk-mobile-thrown-pkl-office-news-c-16-1-61197-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: सैर करने निकली महिला का पर्स छीना, मोबाइल फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: सैर करने निकली महिला का पर्स छीना, मोबाइल फेंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। शाम को सैर करने निकली महिला के हाथ से बाइक सवार झपटमार उसका पर्स लेकर फरार हो गए, जबकि मोबाइल एक ढाबे के पास फेंक गए। शिकायतकर्ता हरप्रीत कौर निवासी सुभाष नगर, नजदीक पॉवर हॉउस एचएमटी पिंजौर ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपने घर से सैर करने के लिए निकली। करीब साढ़े छह बजे जब वह एचएमटी परिसर में बने गोल चक्कर के समीप पहुंची तो घर की तरफ जाने वाली सड़क की ओर मुड़ने लगी। इस दौरान अचानक बाइक सवार दो युवक आए। उसके हाथ से पर्स छीनकर गांव सूरजपुर एचएमटी की तरफ फरार हो गए। उसके पर्स में करीब 2500 रुपये और एक मोबाइल नंबर था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पुलिस को छीनाझपटी की वारदात की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ढाबे के पास मिला मोबाइल
मंगलवार को पंचकूला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर महिला का मोबाइल मिला है। महिला ने बताया कि वारदात के बाद वह घर पहुंची और उसने अपने मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। महिला ने बताया कि आज जब उसका फोन ऑन हुआ तो उसके पास मैसेज आया। उसने अपने नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि पंचकूला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचएमटी के मुख्य गेट के सामने स्थित ढाबे के बाहर मोबाइल पड़ा मिला है। महिला के अनुसार उसने अपने बेटे को भेजकर मोबाइल मंगवा लिया।