फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman used to get information about NPA by making horoscope of bank officers

Panchkula News: बैंक अधिकारियों की कुंडली बनाकर एनपीए की जानकारी लेती थी महिला

Tue, 07 Jan 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman used to get information about NPA by making horoscope of bank officers
पंचकूला। यूको बैंक की एनपीए पर निवेश कराकर लाभ कमाने का झांसा देकर 16 करोड़ की ठगी के मामले में गिरफ्तार दंपती से सोमवार को एसआईटी ने तीन घंटे पूछताछ की। एएसपी मनप्रीत सूदन, इंस्पेक्टर राजेश कुमारी और एसआईटी के अन्य अधिकारियों की पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी यूको बैंक में काम करने वाले अधिकारियों की कुंडली बताने के 51 सौ रुपये लेती थी। इसके अलावा वह ऑनलाइन विदेश में बैठे लोगों का भी कुंडली बनाती थी। पुलिस ने आरोपी से पांच लाख की रिकवरी की है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमारी ने बताया कि दंपती के नाम पर चल रहे बैंक खाते को सीज कर दिया गया है। तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद सेक्टर-7 पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को चार दिन का रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन





धोखाधड़ी का इस तरह किया खेल
पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि आरोपी संगीता दुआ बैंक अधिकारियों के भविष्य में खुशियां कैसे आएंगी, इसके बारे में बताया करती थी। इसके अलावा वह कुंडली बनाकर देती थी। बैंक अधिकारियों से बातचीत ठीक प्रकार से होने पर वह एनपीए की जानकारी लेती थी। उसके बाद वह निवेशकों को टारगेट करती थी। महिला यूको बैंक में काम करने वाले कुछ अधिकारियों के संपर्क में लगातार रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी तैयार करवाती थी दस्तावेज
बैंक से जानकारी मिलने के बाद आरोपी संगीता दुआ एनपीए के बारे में फर्जी दस्तावेज भी तैयार करवाती थी। उसके बाद वह निवेशकों को इसके बारे में बताती थी। पहले एक निवेशक को जोड़ती थी, उसके बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों को साथ में जोड़ लेती थी। वहीं से वह संपत्ति की कीमत कम दाम बताकर निवेश करवाती थी।




आरोपी को रिमांड पर लेकर कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को कोर्ट में पेश करके सेक्टर-7 की पुलिस टीम पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है। - इंस्पेक्टर राजेश कुमारी, जांच अधिकारी एसआईटी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed