{"_id":"66f3516158471e80de083d04","slug":"woman-sentenced-to-one-year-in-cheque-bounce-case-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-115775-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चेक बाउंस मामले में महिला को एक साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चेक बाउंस मामले में महिला को एक साल की सजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चेक बाउंस मामले में जिला अदालत ने एक महिला को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चेक की रकम डेढ़ गुना कीमत के साथ लौटाने का आदेश दिया है।
दोषी महिला की पहचान कुसुम लता निवासी पिंजौर के रूप में हुई है। पिंजौर शिव कॉलोनी की रहने वाली शम्मा पटियाल ने कुसुम लता के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज किया था।
शम्मा पटियाल ने अदालत में दायर की गई याचिका में बताया था कि कुसुम लता ने नवंबर 2015 में उससे साढ़े चार लाख रुपये लिए थे। दोषी ने उसे ढाई लाख रुपये वापस कर दिए थे। बाकी के बचे हुए पैसे वापस करने के लिए उसने उसे 11 दिसंबर 2019 को 2 लाख 20 हजार रुपये का चेक दिया था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने जब चेक को बैंक में लगाया तो उसके अकाउंट में पैसों की कमी के चलते बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने दोषी महिला को लीगल नोटिस भेजने के बाद जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।