पंचकूला की अमिता मरवाहा को वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवार्ड 2019 से सम्मानित किया जाएगा। वोतफा की ओर से आयोजित किए जा रहे सम्मान समारोह में हरियाणा और ट्राइसिटी से केवल अमिता मरवाहा को इस अवार्ड के लिये चुना गया है। 6 सितंबर को जयपुर में आयोजित इस समारोह के लिए अमिता मरवाहा को गरीब बच्चों का भविष्य संवारने के लिये चुना गया है। इस समारोह में देश भर से विभिन्न सेलिब्रिटी के पहुंचने की संभावना है। फिल्म अभिनेता ओमपुरी की पत्नी नंदिता ओमपुरी वोतफा संस्था की प्रमुख हैं।
अमिता मरवाहा 2011 से गरीब बच्चों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिये प्रयास कर रही हैं। इसके लिए वे ताईक्वांडो, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेडिटेशन, काउंसलिंग सेशन, कथक, डांस बिलकुल फ्री सीखा रही हैं। उनकी दोनों बेटियां अमिता और ईशानी भी इस काम लगी हैं। अमिता मरवाहा को अब तक अनन्या सम्मान, हरियाणा गौरव सम्मान, नारी शक्ति को सलाम, शिल्पा शेट्टी की ओर से होप अवार्ड, वाह वूमानिया अवार्ड, वूमेन अचीवर्स अवार्ड मिला चुका है। हाल में स्वतंत्रता दिवस पर भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया था। हरियाणा महिला आयोग और जिला प्रशासन भी उन्हें सम्मानित कर चुका है। अमिता मरवाहा अब सामाजिक कार्यों के लिए हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।