{"_id":"654fdc757689beaaaf0f3c67","slug":"woman-driver-of-car-hits-two-youths-riding-activa-one-dead-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-6431-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कार चालक महिला ने एक्टिवा सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कार चालक महिला ने एक्टिवा सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-26 में एक्टिवा से जा रहे दो लडक़ों को महिला कार सवार ने टक्कर मार दी। इस कारण एक युवक मृत्यु हो गई और दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान विकास कुमार मौलीजांगरा चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, संदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा के लडक़े विकास कुमार के साथ 9 नवंबर को रिश्तेदार के पास गांव ककराली पचंकूला मे गया था।
10 नवंबर की सुुबह वह अपने भाई विकास के साथ एक्टिवा से अपने घर जा रहा था। एक्टिवा को विकास चला रहा था। सुबह करीब 9 बजे वह सेक्टर 26-27 के कट पर पहुंचा तो एक कार सवार ने उनकी एक्टिवा को साईड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण शिकायतकर्ता व उसका भाई एक्टिवा से उछल गए। शिकायतकर्ता साईड मे रोड पर गिर गया और उसका भाई रोड के साईड में डिवाइडर के जा टकराया। शिकायतकर्ता के भाई का हेलमेट सिर से निकल गया और उसका सिर रोड पर जाकर लगा।
जिस कारण दोनों घायल हो गए। कार से एक महिला उतरी उसने लोगों की मदद से दोनों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विकास को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में जांच के बाद डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।