{"_id":"68e574835edfbadf03051fde","slug":"woman-dragged-and-brutally-assaulted-investigation-begins-panchkula-news-c-16-pkl1079-839186-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला को घसीटकर बेरहमी से की मारपीट, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला को घसीटकर बेरहमी से की मारपीट, जांच शुरू
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां में सोमवार देर रात एक महिला को गली के बाहर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है। सोमा देवी ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे उसे और उसके पति पर करीब 10 से 15 हमलावरों ने लाठियों और तलवारों हमला कर दिया और उनको बेरहमी से पीटा। सीमा ने बताया कि इस घटना का मुख्य आरोपी सोनू बकरी वाला है। सोनू बकरी वाला पहले से आपराधिक मामलों में शामिल है। वह हाल में जेल से जमानत पर रिहा हुआ है।
पीड़िता सोमा देवी ने बताया कि हमलावरों ने घर में घुसकर उन्हें बालों से पकड़कर गली में घसीटा। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दीं। जिसकी शिकायत सीमा और उनके परिवार ने मौलीजागरां थाने में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी सोनू बकरी वाला और अन्य हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।