फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Indira Colony.

Panchkula News: इंदिरा कॉलोनी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 06 Jul 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Indira Colony.
घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इंदिरा कॉलोनी में रविवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9:30 बजे महिला घर के एक कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद महिला की सास घर पहुंची तो उसने बहू को इस हालत में देखा। इसके बाद पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और महिला की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed