{"_id":"6918e5acc4261b8d4b0fc732","slug":"woman-dies-in-road-accident-family-gets-rs-2173-lakh-compensation-panchkula-news-c-87-1-pan1011-129527-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ नाबालिग काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ नाबालिग काबू
Sun, 16 Nov 2025 02:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला/पिंजौर। डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने एक नाबालिग को अवैध हथियार के साथ काबू किया है। पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 14 नवंबर को टीम को सूचना मिली थी कि सुखोमाजरी बाइपास पुल के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पर इंचार्ज मनदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस मिले। पुलिस ने उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग है। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह, अंबाला भेज दिया गया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग को यह हथियार किसने उपलब्ध कराया और वह इसे कहां से लेकर आया। टीम संभावित सप्लायरों और अपराधी नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर रही है ताकि अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का खुलासा कर आगे की कार्रवाई की जा सके।