{"_id":"6aa704b637401bf181057f2b","slug":"woman-dies-after-falling-on-the-road-when-activas-rear-tyre-bursts-panchkula-news-c-87-1-pk11015-141311-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एक्टिवा का पिछला टायर फटा सड़क पर गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एक्टिवा का पिछला टायर फटा सड़क पर गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
पंचकूला। ओल्ड पंचकूला चौक के पास रविवार शाम करीब सात बजे एक्टिवा का पिछला टायर अचानक फटने से हादसा हो गया। संतुलन बिगड़ने पर एक्टिवा सवार दंपती और उनका बेटा सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान पिंजौर के सूरजपुर निवासी राखी के रूप में हुई है।
राखी के पति विनोद ने बताया कि वह शाम को कार्यालय से घर लौटे थे। इसके बाद वह पत्नी राखी और बेटे आदित्य के साथ पंचकूला में पीर बाबा की पूजा करने के लिए एक्टिवा से निकले थे। ओल्ड पंचकूला चौक पार करते समय अचानक एक्टिवा का पिछला टायर फट गया। इससे संतुलन बिगड़ा और तीनों सड़क पर जा गिरे। राखी का सिर सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को तुरंत सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राखी को मृत घोषित कर दिया। विनोद और आदित्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राखी का शव फिलहाल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।