फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Wives of deceased sanitation workers will get salary, administration sent money

मृतक सफाई कर्मियों की पत्नियों को मिलेगा वेतन, प्रशासन ने भिजवाए पैसे

Mon, 14 Jun 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Wives of deceased sanitation workers will get salary, administration sent money
कालका। नगर परिषद कालका के छह मृत सफाई कर्मचारियों की पत्नियों को अब जल्द वेतन मिल जाएगा। प्रशासन की ओर से उनके खाते में पैसे भिजवा दिए हैं, जोकि जल्द उन्हें मिल जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में 27 मई को मामला अंबेडकरवादी एडवोकेट राकेश करोतिया के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी को मिलकर समस्या को हल करवाने की गुहार लगाई। समाज सेवी व वाल्मीकि समाज के नेता सुरेन्द्र चौहान ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा था कि एक तरफ सरकार करोनाकाल में सफाई कर्मचारियों के प्रति उनकी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर, महामारी के दौर में सफाई कर्मचारियों की छह विधवाओं को आज तक वेतन न मिलना यह दर्शाता है कि हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारियों के प्रति कितनी चिंतित है। चौहान ने इस संबंध में नगर परिषद के प्रशासक व एसडीएम राकेश संधू से भी बात की थी। तब प्रशासक ने जल्द इसके समाधान का आश्वासन दिया था। वहीं, नगर परिषद के प्रशासक का कहना है कि पैसे खातों में डाल दिए गए हैं। नगर परिषद कालका की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने बताया कि आरटीजीएस करवा दिया गया है जल्द पैसे मिल जाएंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed