फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Withdrawn invoices of 50 people without masks

बिना मास्क वाले 50 लोगों के चालान काटे

Fri, 19 Mar 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Withdrawn invoices of 50 people without masks
कालका। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कोरोना दिशानिर्देश जारी किए हुए हैं। इसमें सभी को घरों से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क पहनना और भीड़ वाली जगह पर सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद कालका में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इस कारण वीरवार को कालका के एसडीएम राकेश संधू और इंसिडेंट कमांडर टीम ने मिलकर शहर में जागरूकता अभियान चलाया और जिन लोगों ने मास्क नहीं पहने थे उनके चालान भी काटे।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश संधू ने बताया कि उन्होंने इंसिडेंट कमांडर टीम के साथ मिलकर शहर का दौरा किया। इस दौरान जिन लोगों ने मुंह पर मास्क नहीं पहने थे उन लोगों से कोरोना से बचाव के लिए नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिन लोगों ने मास्क नहीं पहने थे ऐसे 50 लोगों के चालान काटे गए। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा। हम सभी को कोरोना महामारी को मात देने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed