फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Withdrawal of ten lakh rupees by fake signature of wife

ज्वाइंट एफडी अकाउंट से पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले दस लाख रुपये

Sat, 11 Jul 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of ten lakh rupees by fake signature of wife
पंचकूला। बलटाना के शाही टावर निवासी महिला की ज्वाइंट एफडी से उनके पति ने धोखाधड़ी कर दस लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी पति ने महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर एफडी की समय सीमा पूरी होने से पहले ही उसे तुड़वा कर उसमेें से दस लाख रुपये निकाल लिए। इसका पता महिला को बैंक अधिकारियों से अपने एफडी अकाउंट की जानकारी लेने पर चला। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पंचकूला पुलिस ने उनके आरोपी पति जसमीत माहिल के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला एनी ने पुलिस को बताया कि उनके पति और सास उन्हें दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। इस संबंध में उन्होंने मोहाली पुलिस को भी शिकायत दी हुई है, क्योंकि पहले उनका ससुराल जिला मोहाली में था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके आरोपी पति और सास सेक्टर-27 के विक्रम विहार के रहने वाले हैं। बताया कि वे उन्हें घर से निकालना चाहते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका अकाउंट पंचकूला के सेक्टर-25 स्थित एचडीएफसी बैंक में है। उनकी ज्वाइंट एफडी की समय सीमा जनवरी 2019 में पूरी होनी थी। जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता लगा कि उनके पति ने 25 अक्टूबर 2018 को ही एफडी पूरी होने से पूर्व उनके फर्जी हस्ताक्षर कर विड्रॉल के लिए रिक्वेस्ट की थी। जबकि न तो इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी है और न ही उन्होंने इससे सहमति जताई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उनके आरोपी पति ने दोबारा अपने नाम से नया एफडी अकाउंट खुलवा रकम जमा करवाई और नॉमिनी उनकी सास को बनाया। जब शिकायतकर्ता ने बैंक अधिकारियों को बताया कि रिक्वेस्ट फॉर्म पर उनके पति ने उनके फर्जी हस्ताक्षर किए हैं तो बैंक ने तुरंत एफडी अकाउंट को ओरिजनल स्टेटस में रिस्टोर किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पति ने केवल एक जगह नहीं, बल्कि तीन जगहों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने बैंक से भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही लेकिन बकौल शिकायतकर्ता बैंक ने उन्हें ऐसा करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed