फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   With the help of RFID technology, the plan of collecting garbage from every house will be monitored.

आरएफआईडी तकनीक से हर घर से कूड़ा उठाने की योजना की होगी निगरानी

Sat, 05 Nov 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
With the help of RFID technology, the plan of collecting garbage from every house will be monitored.
पंचकूला। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को अब हर दसवें घर से कूड़ा उठाने की रिपोर्ट आरएफआईडी (रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन) के माध्यम से देनी होगी। नगर निगम क्षेत्र के हर घर से कूड़ा उठाने की योजना के तहत इस तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग और कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों पर इस तकनीक के माध्यम से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

इस तकनीक से पता चलेगा कि किस क्षेत्र से कूड़े का उठान किया जा रहा है। इसके बाद यह आरोप भी नहीं लगाया जा सकेगा कि संबंधित सेक्टरों के घरों से कचरा उठाने वाला वाहन नहीं पहुंचा है। शहर में हर 10 घर के बाद यह टैग लगाए जा चुके हैं। इसकी मॉनिटरिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला ने लोगों से अपील की है कि वे अपना कूड़ा नगर निगम की गाड़ी में ही डालें। जब भी गाड़ी सेक्टर में जाती है तो घोषणा भी की जाती है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी को टेंडर में निर्देश हैं कि हर दसवें घर से कूड़ा उठाने पर उस घर का रेडियो आरएफआईडी देना होगा। इसका उद्देश्य यह है कि जब भी कंपनी के कर्मचारी किसी गली में कूड़ा एकत्रित करने जाएंगे, तो पता चल जाएगा कि आज गाड़ियां कहां गईं और कहां नहीं गई हैं। नगर निगम का सैनिटेशन विंग इसकी पूरी निगरानी रख रहा है। नगर निगम द्वारा टेंडर अलॉट करते समय यह शर्त रखी गई थी कि आरएफआईडी के तहत रोजाना रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा कंसूलेशन कंपनी को शहर के घरों से नियमित कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी की तरफ से घरों के बाहर आरएफआईडी लगाई गई है। जिस दिन रिपोर्ट नहीं आती, उस दिन जवाब तलब किया जाएगा। यह रिपोर्ट नगर निगम द्वारा अपने पोर्टल पर अपडेट की जाती है। मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नियमित चेकिंग भी की जा रही है। आरएफआईडी का उद्देश्य लोगों के घरों से नियमित कूड़ा उठवाना है। शहर में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित कर प्रोसेसिंग प्लांट में भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed