{"_id":"628a99d71de88842047d423e","slug":"with-the-construction-of-urban-polyclinic-center-building-in-pinjore-patients-will-get-facilities-pkl-office-news-pkl4514385178","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 7 करोड़ की लागत से एक साल 3 महीने में बनेगी अर्बन पॉलीक्लीनिक पिंजौर सेंटर की बिल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 7 करोड़ की लागत से एक साल 3 महीने में बनेगी अर्बन पॉलीक्लीनिक पिंजौर सेंटर की बिल्डिंग
विज्ञापन
पिंजौर। शहर में सात करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर की इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इस बिल्डिंग के निर्मित होने से यहां पर आने वाले मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस बिल्डिंग के निर्माण का शुभारंभ जजपा जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंच कर किया। इस अवसर पर उनके साथ ओपी सिहाग जजपा जिलाध्यक्ष शहरी विशेष तौर पर मौजूद रहे। सरदार जीत सिंह ने नारियल फोड़कर बिल्डिंग निर्माण का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाग सिंह दमदमा ने बताया कि पिंजौर में पहले प्राइमरी हेल्थ सेंटर कार्यरत था, इसमें सुविधाओं के अभाव के चलते मरीजों को सभी सुविधाएं अस्पताल में नहीं मिल पाती थीं और मरीजों को अपने इलाज के लिए कालका या पंचकूला के सरकारी अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाना पड़ता था। शहर के लोगों की मांग को देखते हुए सरकार ने इसे अर्बन पॉलिक्लीनिक में अपग्रेड करने की अनुमति दे दी। लेकिन पीएचसी की बिल्डिंग पॉलिक्लीनिक सेंटर में दी जाने वाली सुविधाओं के अनुरूप नहीं थी। इसलिए शहर की आबादी और सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए अर्बन पॉलिक्लीनिक के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है।
करीब सात करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 45 हजार स्क्वेयर फीट में पॉलिक्लीनिक सेंटर की बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। अभी इस सेंटर में मरीजों के लिए छह बेड की ही सुविधा है, लेकिन इस बिल्डिंग के निर्माण के बाद अर्बन पॉलिक्लीनिक सेंटर के लिए पर्याप्त संख्या में कमरे आदि उपलब्ध हो जाएंगे और यह अस्पताल छह बेड से बढ़कर 30 बेड का हो जाएगा। इसके अलावा लैब सहित एक्स रे आदि की सुविधा भी यहीं पर उपलब्ध हो जाएंगी। भाग सिंह दमदमा ने बताया कि अस्पताल के अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर में अपग्रेड होने से लोगों को अनेकों सेहत सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
अभी इमरजेंसी की स्थिति में मरीज को कालका या पंचकूला ले जाना पड़ता था। लेकिन अब इलाज की सुविधाएं अर्बन पॉलीक्लीनिक पिंजौर में मिलना शुरू हो जाएंगी। इस निर्माण में बेसमेंट सहित इसमें पांच मंजिलें बनाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य 15 महीने में पूरा हो जाएगा। भाग सिंह दमदमा ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृहमंत्री अनिल विज सहित मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर सतपाल कादियान, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, जेई राजकुमार सहित जजपा पदाधिकारी निर्मल सिंह, केसी भारद्वाज, गुरबचन सिंह, विशंभर पाठक, हनी सिंह, राजेश छाबड़ा, संदीप देशवाल, अंजू राय, सोनिया आदि मौजूद रहीं।
1 करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से बनेगी अर्बन पॉलिक्लीनिक सेंटर पिंजौर की बिल्डिंग
2 बिल्डिंग एक साल तीन महीने के प्रस्तावित समय में बनकर होगी तैयार
3 बेसमेंट सहित पांच मंजिला होगी बिल्डिंग
4 6 बेड से बढ़कर 30 बेड की क्षमता हो जाएगी अर्बन पॉलिक्लीनिक सेंटर पिंजौर की