{"_id":"570174724f1c1b6c25c815bd","slug":"wine-wine-shop-residential-area-in-front-of-house-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में घरों और मंदिरों के सामने खुले ठेके, विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में घरों और मंदिरों के सामने खुले ठेके, विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 12 में रिहायसी इलाके से पांच मीटर की दूरी पर खुला शराब का ठेका तो लोगों जताया रोष।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई एक्साइज पॉलिसी के तहत शहर में कई जगह शराब के ठेकों का स्थान बदला गया है। दो दिन पहले नई एक्साइज पॉलिसी में कुछ जगह रेजिडेंशियल एरिया के नजदीक ठेके व अहाते खोल दिए गए हैं।
लोग इन ठेकों के स्थान परिवर्तन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को शाम सेक्टर 17 की मार्केट में रेजिडेंट्स ने एकत्र होकर मकान नंबर 408 के सामने देसी शराब का ठेका खोलने के विरोध में प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन एरिया पार्षद भावना गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। इसमें श्री गौरी शंकर मंदिर, सेक्टर 17, हाउस ऑनर्स वेलफेयर फेडरेशन, सेक्टर 17, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पार्षद भावना गुप्ता का कहना है कि श्री गौरी शंकर मंदिर, सेक्टर 17, श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 16, जैन स्थानक, राधा स्वामी सत्संग भवन इस ठेके से चंद कदमों की दूरी पर हैं। ठेके के ठीक सामने रेजिडेंशियल एरिया है।
यहां देर रात तक शराबी हुड़दंग करेंगे तो सामने रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा। इस वजह से ठेके की जगह तुरंत बदली जानी चाहिए। यह ठेका लेबर चौक के पास खाली पड़ी जगह पर शिफ्ट किया जाना चाहिए।
भावना गुप्ता का कहना है कि इस बारे में उन्होंने डिप्टी कमिश्नर मंदीप सिंह बराड़ से टेलीफोन पर बात की है। उन्होंने सोमवार को दोपहर 12 बजे बातचीत के लिए बुलाया हैं।
पार्षद भावना ने उम्मीद व्यक्त की है कि लोगों की मांग पर इस ठेके की जगह को जल्द ही बदला जाएगा। इस अवसर पर श्री गौरी शंकर मंदिर, सेक्टर 17 के प्रधान एसपी गोयल, हाउस ऑनर्स वेलफेयर फेडरेशन, सेक्टर 17 के जनरल सेक्रेटरी आरएन वर्मा, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान नसीब सिंह, एआर भसीन, सीबी चौधरी, अतुल गुप्ता, अरविंद सिंगला, वाईपी शर्मा, अशोक जिंदल, आदर्श गुप्ता, नरेश गुप्ता सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया।