फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will talk to PM on BJP-Akali alliance in Punjab: Captain

पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन पर पीएम से करूंगा बात: कैप्टन

Tue, 20 Feb 2024 03:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Will talk to PM on BJP-Akali alliance in Punjab: Captain
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में अकाली और भाजपा के गठबंधन के पक्ष में हैं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर गठबंधन के हक में अपना विचार स्पष्ट किया है। कैप्टन ने एक बयान में कहा कि पंजाब में भाजपा और अकाली गठबंधन पर उनकी बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई है। जल्द ही वह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस पर बात करेंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ भी गठबंधन के हक में नजर आ रहे हैं, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष के सामने यह चुनौती पेश आ रही है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गठबंधन के हक में नहीं हैं। गठबंधन के विपरीत पक्ष में नेताओं का कहना है कि अकाली दल से गठबंधन का भाजपा को हर बार नुकसान होता है। पार्टी अपने विचारों के साथ लोगों को जोड़ने में असमर्थ रहती है। इन नेताओं का मानना है कि भाजपा को अगर पंजाब में अपनी जमीन तैयार करनी है तो अकाली से अलग होकर लोगों को अपनी नीतियों और विचार के साथ जोड़ना होगा।
विज्ञापन

बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर संकेत दिए थे। गृहमंत्री ने एक निजी कार्यक्रम में कहा था कि गठबंधन को लेकर कोई अगर बात करेगा तो भाजपा उस पर विचार करेगी। वहीं, कैप्टन ने पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर जोर दिया है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब के कई ऐसे जिले हैं, जहां शहरी इलाके में भाजपा का अच्छा वोट बैंक हैं। वहीं, पंजाब के पुराने राजनीतिक दल होने के कारण अकाली दल की गांवों में अच्छी पकड़ है, जिसका फायदा चुनाव में मिल सकता है।
विज्ञापन

कैप्टन ने कहा, मैं किसानों के हक में
पूर्व सीएम कैप्टन ने कहा कि वह हमेशा से किसानों के हक में रहे हैं। उनकी मांगों को लेकर वह जल्द ही प्रधानमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा वह जब पंजाब के मुख्यमंत्री थे तब भी वह किसानों को अपना पक्ष रखने के लिए दिल्ली जाने देने के पक्ष में थे। अब भी केंद्र सरकार और किसानों के बीच बातचीत चल रही है। मीटिंगों का दौर जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही यह बात सिरे चढ़ेगी। कैप्टन ने कहा कि वह जल्द ही किसानों और पंजाब से जुड़े दूसरे कई मुद्दों पर पीएम से मीटिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed