फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will protest at the residence of Labor Minister Anil Vij on March 4

Panchkula News: 4 मार्च को श्रम मंत्री अनिल विज के निवास पर करेंगे प्रदर्शन

Thu, 27 Feb 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Will protest at the residence of Labor Minister Anil Vij on March 4
रामगढ़। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा जिला पंचकूला के श्यामटू की कमेटी की बैठक गुरमीत सिंह की अध्य्क्षता में श्यामटू गांव में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव लच्छी राम शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के दस सालों के राज में निर्माण मजदूरों को पंजीकरण व सुविधा समय पर नहीं मिल रही है। यूनियन ने बार-बार मुख्यमंत्री श्रम मंत्री बोर्ड के अधिकारियों को निर्माण श्रमिकों की समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए हैं। लेकिन आज तक मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री ने समाधान नहीं किया। यहां तक कि यूनियन पदाधिकारियों को मिलने तक का समय नहीं दिया गया। इसके विरोध में 4 मार्च को श्रम मंत्री के अंबाला आवास पर प्रदेश भर के निर्माण श्रमिक विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर पवन कुमार, खुशी राम, इंद्र दत्त, गिरदारी लाल, दयावंती सहित आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed