फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will make Haryana stronger through investment and employment generation

Panchkula News: निवेश व रोजगार सृजन के जरिए हरियाणा को और मजबूत बनाएंगे

Mon, 19 Jan 2026 02:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Will make Haryana stronger through investment and employment generation
पंचकूला। पंचकूला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पीसीसीआई) की वार्षिक आम सभा सेक्टर-5 स्थित रबाब में हुई। पीसीसीआई चेयरमैन अरुण ग्रोवर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग, राजनीति और समाज के कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योगों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और निवेश व रोजगार सृजन के जरिए हरियाणा को और मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उद्योगों की भूमिका महत्वपूर्ण है और केंद्र व राज्य मिलकर उद्यमियों को हर संभव सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीसीआई चेयरमैन अरुण ग्रोवर ने उद्योगों की ओर से कई सुझाव दिए, जिनमें औद्योगिक नीतियों का सरलीकरण, स्टार्टअप्स के लिए सुविधाएं, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार शामिल हैं। रेखा शर्मा ने आश्वस्त किया कि वे सभी सुझाव मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगी।


इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, वरिष्ठ नेता श्यामलाल बंसल, भाजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।




कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और जीवंत बनाया। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता गायक महावीर गुड्डू और पंजाबी सूफी गायक की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही मेरा परिवार, सुखी परिवार विषय पर प्रेरक संदेश भी दिया गया। पीसीसीआई के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे। उपस्थित उद्योगपतियों ने इस सभा को सरकार-उद्योग संवाद को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक मंच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed