फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will compensate each paisa for the damage caused by the rains: Chief Minister

Panchkula News: बारिश से हुए नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई करेंगेः मुख्यमंत्री

Wed, 12 Jul 2023 08:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
Will compensate each paisa for the damage caused by the rains: Chief Minister
मान ने राज्य के दूर-दराज क्षेत्र तक राहत पहुंचाने का दिया भरोसा
विज्ञापन


सीएम का दावा, सभी डैम सुरक्षित और पानी खतरे के निशान से नीचे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य में बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों को नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई की जाएगी।
बुधवार को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं और राज्य भर से बाकायदा रिपोर्ट भी ले रहे हैं। जिलों में जारी राहत कार्यों और पानी के स्तर के बारे में राज्य भर में निगरानी रखी जा रही है। मुश्किल की इस घड़ी में लोगों की मदद करना राज्य सरकार का फर्ज है और इस कार्य की पूर्ति के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दूर-दराज क्षेत्र तक राहत पहुंचाई जाएगी। राज्य के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोगों को किसी तरह की मुश्किल पेश न आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी डैम सुरक्षित हैं और पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। उन्होंने आशा जताई कि बुधवार शाम तक राज्य में हालात में सुधार होगा।
विज्ञापन

भगवंत मान ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी पहले ही अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में तैनात हैं और संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों तक पहुंच की जा रही है। पानी के स्तर को देखते हुए लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए मशीनरी का व्यापक प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed