{"_id":"62042398d9ff18554368298c","slug":"will-be-able-to-improve-family-income-recorded-in-ppp-panchkula-news-pkl441601394","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी में दर्ज पारिवारिक आय में कर सकेंगे सुधार, निर्धारित प्रक्रिया और कागजों के साथ करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी में दर्ज पारिवारिक आय में कर सकेंगे सुधार, निर्धारित प्रक्रिया और कागजों के साथ करना होगा आवेदन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। अब वे परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज पारिवारिक आय में सुधार कर सकेंगे। पोर्टल पर इसका विकल्प दे दिया गया है। जिन नागरिकों ने किसी कारणवश आय की गलत जानकारी दी थी, वे अब उसमें सुधार कर सकते हैं।
नागरिकों को इसके लिए परिवार पहचान पत्र की वेबसाइट https://meraparivar.haryana.gov.in/ पर रिपोर्ट ग्रीवांस पर क्लिक कर आय का विवरण देना होगा। आवेदक चाहें तो साथ में अपने दावे से संबंधित दस्तावेज भी संबद्ध कर सकते हैं। विभाग ताजा जानकारी को सत्यापित करवाएगा। अगर दी गई जानकारी सही पाई जाती है तो आगे की कार्रवाई अमल लाई जाएगी। लोगों से केवल सत्यापित जानकारी ही पीपीपी पोर्टल पर अपलोड करने की अपील की गई है।
पारिवारिक आय की जानकारी में सुधार न होने के कारण कई नागरिक सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हो जाते हैं। जिसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है। पारिवारिक डाटा के ऑटोमैटिक अपडेशन को सुनिश्चित करने के लिए पीपीपी आईडी को बर्थ, डेथ और मैरिज रिकॉर्ड से जोड़ा गया है। सरकार फैमिली आईडी से छात्रवृत्ति, सब्सिडी और पेंशन जैसी योजनाओं को जोड़ रही है। इससे विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी और पेंशन का लाभ स्वत मिल सकेगा।
विज्ञापन
कई लोगों की शिकायत है कि पीपीपी में पारिवारिक आय गलत दिखाई जा रही है। इससे उनकी पेंशन बंद हो गई है और कुछ की होने के कगार पर है। इसके साथ ही आय प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहे थे। जिसे लेकर एससी-बीसी विद्यार्थियों ने आपत्ति जताई थी। उसके बाद सरकार ने यह विकल्प दिया है।