{"_id":"61fc3aa0264a51171a20d593","slug":"wife-had-committed-murder-with-partner-arrested-pkl-office-news-pkl441045492","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। पति की हत्या मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पत्नी और उसके साथी ने मिलकर पति को दुपट्टे से गला घोटकर मार दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी संजय कुमार और मृतक की पत्नी अनीता को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मृतक सियाराम के भाई श्रीराम साह ने शिकायत दी थी।
पुलिस को दो फरवरी को सेक्टर-26 में गटर के पास लाश मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से लोगों की मदद से लाश को गटर के बाहर निकाला गया। मदनपुर और आस पास के लोगों ने लाश की पहचान सियाराम साह के रूप में की। इसके बाद उनके परिजनों को बुलाया गया। श्रीराम साह की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई कि उनके भाई सियाराम साह को उसकी पत्नी अनीता और आरोपी संजय कुमार ने मार दिया। पुलिस ने दोनों को दबोचकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने माना कि सियाराम की हत्या उन्होंने गला घोटकर की है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
अवैध संबंध का पता चलने पर होता था झगड़ा
हत्या के मामले में पुलिस ने जांच करते हुए बताया कि आरोपी संजय कुमार और मृतक की पत्नी अनीता के बीच अवैध संबंध की बात सामने आने के बाद कई बार सियाराम का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़ा होने के बाद उसने आरोपी संजय के साथ मिलकर सियाराम की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को बोरे में रखकर ले जाकर गटर में फेेंक दिया। लाश मिलने के बाद पुलिस की ओर से जांच की गई।