फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Why was the controversial audio clip not sent to Chandigarh CFSL: High Court

विवादित ऑडियो क्लिप चंडीगढ़ सीएफएसएल को क्यों नहीं भेजी: हाईकोर्ट

Thu, 11 Dec 2025 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Why was the controversial audio clip not sent to Chandigarh CFSL: High Court
चंडीगढ़। पटियाला जिला परिषद चुनाव से जुड़ी विवादित ऑडियो क्लिप की जांच में देरी और अस्पष्टता को लेकर पंजाब राज्य चुनाव आयोग और पुलिस को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त लहजे में घेरा। ऑडियो क्लिप जांच के लिए मोहाली एफएसएल भेजने की जानकारी पर हाईकोर्ट ने कहा कि आपको यह क्लिप चंडीगढ़ एफएसएल भेजने से किसने रोका था, यह क्यों नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान क्लिप को सीएफएसएल चंडीगढ़ भेजने का आदेश जारी करने की बात कही, हालांकि कोर्ट में आदेश नहीं लिखवाया गया। सुनवाई के दौरान सीबीआई जांच की मांग भी उठाई गई। बुधवार को सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने कोर्ट को बताया कि पुलिस ने अकाली दल नेता सुखबीर बादल सहित छह लोगों को क्लिप से जुड़ा मूल उपकरण जमा कराने के लिए नोटिस भेजे थे लेकिन सिर्फ दो लोग जिनमें अधिवक्ता अशदीप क्लेर शामिल थे, हाजिर हुए। उन्होंने केवल एक पेन ड्राइव सौंपी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पेन ड्राइव में कोई मूल स्रोत नहीं मिला और क्लिप को मोहाली स्थित राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। याचिकाकर्ताओं ने सवाल उठाया कि क्यों पुलिस ने पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा का आवाज नमूना लिया है। अगर पुलिस खुद मानती है कि मूल डाटा प्रमाणीकरण के लिए जरूरी है, तो वह फोन और अन्य प्राथमिक उपकरण जब्त किए बिना कैसे निष्पक्ष जांच कर सकती है। याचिकाकर्ताओं ने राज्य की लैब पर अविश्वास जताते हुए क्लिप को सीएफएसएल चंडीगढ़ भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडपीठ ने चुनाव आयोग से पूछा कि निष्पक्ष जांच के लिए क्लिप को सीएफएसएल भेजने में दिक्कत क्या है। आयोग के वकील ने कहा कि रिकॉर्डिंग मोहाली एफएसएल भेजी जा चुकी है और रिपोर्ट आने पर जरूरत पड़ी तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कोर्ट ने पूछा कि पटियाला में निष्पक्ष चुनाव माहौल सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। आयोग ने बताया कि पटियाला के एसएसपी को चुनाव के दौरान छुट्टी पर भेजा गया है। सभी जिलों में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक तथा छह आईजी-रैंक अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। याची पक्ष ने अपील की कि क्लिप में जिन आठ पुलिसकर्मियों का जिक्र है, उन्हें चुनाव ड्यूटी से हटाया जाए। कोर्ट को बताया गया कि आठ पुलिस अफसरोंं में से किसी का मोबाइल जब्त नहीं किया गया है, यह दर्शाता है कि जांच किस प्रकार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed