{"_id":"6afb6dfd477cad3ff7064eff","slug":"new-500-ma-x-ray-machine-installed-at-sdch-kalka-over-2000-examinations-conducted-so-far-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-143738-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एसडीसीएच कालका में स्थापित हुई नई 500 एमए एक्स-रे मशीन, अब तक 2000 से अधिक जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एसडीसीएच कालका में स्थापित हुई नई 500 एमए एक्स-रे मशीन, अब तक 2000 से अधिक जांचें
विज्ञापन
कालका। एसडीसीएच कालका में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में नई 500 एमए एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन से अब तक अस्पताल में 2000 से अधिक एक्स-रे जांचें सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं।
इससे पहले अस्पताल में 300 एमए क्षमता की एक्स-रे मशीन कार्यरत थी, जो 15 वर्ष से अधिक पुरानी हो चुकी थी। नई मशीन की स्थापना से अस्पताल की रेडियोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेवाओं को मजबूती मिली है। इसके चलते मरीजों को समय पर एक्स-रे जांच की सुविधा मिल रही है और उन्हें जांच के लिए अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में जाने की जरूरत भी कम हुई है।
नई 500 एमए एक्स-रे मशीन से बेहतर इमेज क्वालिटी मिलने के साथ रोगों के सटीक निदान में मदद मिलेगी। इससे चिकित्सकों को मरीजों की बीमारी का आकलन करने और उपचार संबंधी निर्णय लेने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीसीएच कालका के एसएमओ इंचार्ज डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करना प्राथमिकता है। नई एक्स-रे मशीन की स्थापना से कालका सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलेगा। अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।