फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Whomever you think and meditate upon, you will become like him: Yamunapuri Ji Maharaj

जिसका चिंतन, जिसका ध्यान करोगे, उसके जैसे बन जाओगे : यमुनापुरी जी महाराज

Wed, 23 Jul 2025 12:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Whomever you think and meditate upon, you will become like him: Yamunapuri Ji Maharaj
पंचकूला। सेक्टर-7 के दुर्गा मंदिर में पावन श्रावण मास के अवसर पर शिव महापुराण की कथा के दूसरे दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर यमुना पुरी जी महाराज ने कहा कि जितने भी भंवरे होते हैं, सब के सब नपुंसक होते हैं। भंवरे में नर और मादा का भेद नहीं होता। भंवरे के अपने बच्चे नहीं होते हैं। वह चौमासा के समय किसी भी कीड़े को पकड़कर मिट्टी के घर में बंद कर देता है। जिस कीड़े को भंवरा ने घर में बंद किया है, वह हर समय भंवरे का चिंतन करता है कि भंवरा आएगा और मुझे खाएगा। वह भंवरे का चिंतन करते-करते एक दिन स्वयं भंवरा बन जाता है। यहीं बात भक्ति पर भी लागू होती है, जिसका चिंतन, जिसका ध्यान करोगे, उसके जैसे ही बन जाओगे। यमुनापुरी जी महाराज ने कहा कि एक बार सीता जी अशोक वाटिका में पेड़ के नीचे बैठी थी, उनके देखते-देखते हल्की-हल्की बारिश पड़ रही थी। उनके देखते-देखते एक कीड़ा पेड़ के ऊपर से नीचे गिरा और नीचे आकर भंवरा बनकर उड़ गया। जिसे देखकर सीता जी हैरान हो गई कि लंका में रावण, मेघनाथ, कुंभकरण रूप बदल लेते हैं, लेकिन यहां तो कीड़े भी रूप बदल लेते हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-7 दुर्गा मंदिर के प्रधान अशोक जिंदल ने बताया कि कष्टनिवारणी शिव महापुराण कथा की पूजा प्रतिदिन पंचकूला सेक्टर-7 दुर्गा मंदिर में प्रातः 8 से 9.30 बजे होगी। 27 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक हवन प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक कथा उसके उपरांत दोपहर 12.30 बजे भक्तजन के लिए विशाल भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed