फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Whether the stay on the investigation against the Delhi BJP leader will continue, will be decided today

दिल्ली भाजपा नेता के खिलाफ जांच पर रोक जारी रहेगी या नहीं, आज होगा फैसला

Fri, 08 Apr 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Whether the stay on the investigation against the Delhi BJP leader will continue, will be decided today
चंडीगढ़। दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ मोहाली में दर्ज एफआईआर में लगाई गई रोक को जारी रखा जाएगा या नहीं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट इसको लेकर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को सुनवाई शुरू होते ही पंजाब सरकार ने जवाब के लिए हाईकोर्ट से कुछ समय देने की मांग की। मोहाली निवासी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सन्नी सिंह आहलुवालिया की शिकायत पर बग्गा पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

याची की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट चेतन मित्तल ने कहा कि याचिकाकर्ता के बयान को तोड़-मरोड़ कर यह एफआईआर दर्ज की गई है। बयान दिल्ली में दिया गया था और एफआईआर मोहाली में दर्ज करवा दी गई। हाईकोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि इस मामले में याचिकाकर्ता को जो राहत दी गई है वह आगे भी जारी रखी जाए या नहीं इस पर अब शुक्रवार को फैसला सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तजिंदर बग्गा ने सीनियर एडवोकेट चेतन मित्तल के जरिये दायर याचिका में कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कश्मीर पर बयान दिया था, जिसके खिलाफ उन्होंने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा था कि जब तक केजरीवाल कश्मीरियों ने खिलाफ अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं तब तक उन्हें जीने नहीं देंगे। उनके इस बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। इस मामले में उनके खिलाफ मोहाली में एफआईआर कैसे दर्ज की जा सकती है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया था, साथ ही इस एफआईआर पर आगे जांच करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed