{"_id":"68ff9b35fb9c0211cb0f7384","slug":"whether-the-mother-is-from-himachal-or-punjab-she-should-be-respected-kangana-panchkula-news-c-16-1-pkl1027-854823-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की, सम्मानजनक : कंगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की, सम्मानजनक : कंगना
Mon, 27 Oct 2025 09:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत मानहानि केस में पेशी के लिए सोमवार को बठिंडा कोर्ट पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला को लेकर मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। जैसा दिखाया गया, वैसा मैं सपने में भी नहीं सोच सकती। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला के बोर में किए ट्वीट के लिए माफी मांगी। साथ ही कहा कि मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की, मेरे लिए सम्मानजनक है।
कंगना ने कहा कि अगर केस को देखें तो इसका मेरे से सीधा कोई लेना देना नहीं था। ये एक मीम था जिसे री-ट्वीट किया गया था। मैंने माता महिंदर कौर के पति से भी इस बारे में बात की थी। देश में कई आंदोलन चल रहे थे। मैंने उस बारे में एक जनरल ट्वीट किया था। जो गलतफहमी हुई, उसके लिए खेद है।
ये मामला 2021 का है जब कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था। इसके खिलाफ महिंदर कौर ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था। कंगना का कहना था कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को रिपोस्ट किया था। महिंदर कौर ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली।